Showing posts with label याहू और माइक्रोसॉफ्ट. Show all posts
Showing posts with label याहू और माइक्रोसॉफ्ट. Show all posts

Thursday, July 30, 2009

गूगल और माइक्रोसॉफ्ट का शीत युद्ध

गूगल और माइक्रोसॉफ्ट का अहं की लडाई बहुत ही रोचक हो गयी है । आज जहा माइक्रोसॉफ्ट और याहू ने अपनी दोस्ती को नया अंजाम दिया है वही गूगल भी अपने क्रोम ब्राउजर के साथ ऑनलाइन ऑपरेटिंग सिस्टम को लाने की बात कह कर अपने वर्चस्वता को साबित करना चाहता है।
दुनिया में इंटरनेट सर्च मार्केट की 60 फीसदी से अधिक भाग पर काबिज गूगल के एकछत्र राज्य को चुनौती देने के लिए आखिरकार याहू और माइक्रोसॉफ्ट ने 10 साल के लिए समझौता कर लिया है। दोनों कंपनियों द्वारा बुधवार को जारी किए गए बयान के मुताबिक यह समझौता इंटरनेट सर्च व विज्ञापन के लिए किया गया है। इस समझौते के तहत दोनों कंपनियां सर्च एडवरटाइजिंग से संबंधित सर्च एरीना और बिक्री की गतिविधियों में एक साथ होकर काम करेंगी। माइक्रोसॉफ्ट को अब याहू पावर सर्च के इस्तेमाल करने की इजाजत होगी।

समझौते के तहत माइक्रोसॉफ्ट को याहू की मूल सर्च तकनीकियों को प्राप्त करने का लाइसेंस मिल गया है। इस सॉफ्टवेयर दिग्गज को अपने नए शुरू किए गए सर्च इंजन त्नबिंगत्न के लिए याहू की सर्च तकनीकियों से फायदा उठाने में मदद मिलेगी। याहू को माइक्रोसॉफ्ट के तरफ से मुआवजा प्राप्त करने का मौका भी होगा। वह याहू नेटवर्क या इससे संबंधित साइटों के इस्तेमाल से प्राप्त राजस्व का भाग प्राप्त कर सकेगा। माइक्रोसॉफ्ट शुरुआती पांच सालों में याहू को यातायात अधिग्रहण लागत भी देगा, जो याहू के ओएंडओ साइटों पर उगाहे गए राजस्व का 88 फीसदी हिस्सा होगा।